प्रीति ज़िंटा ने हिमाचल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए ₹30 लाख
ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा ने अपनी आईपीएल फ्रैंचाइज़ी पंजाब किंग्स की ओर से हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ₹30 लाख की आर्थिक सहायता भेजी है। प्रीति ने मंडी और कुल्लू में हुए नुकसान के बाद शिमला के सर्वजीत सिंह की संस्था के ज़रिए यह राशि जारी की जिन्होंने सहयोग के लिए प्रीति का आभार जताया है।