प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बातचीत का वीडियो आया सामने

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज का हाल जानने वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे जिस दौरान दोनों में हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज के 'बीमार शरीर है केवल हृदय से बात कर सकते हैं' कहने पर कथावाचक कहते हैं, "यह सब आपकी लीला है...आपके लिए कोई बीमार शरीर नहीं है।"