अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद ₹30,000 करोड़ के संपत्ति विवाद के बीच संजय की बहन मंदिरा ने बड़ा खुलासा किया है। बकौल मंदिरा, प्रिया सचदेव (वर्तमान पत्नी) की वजह से संजय-करिश्मा का रिश्ता टूटा था। उन्होंने कहा, "संजय-करिश्मा के बीच सब ठीक था...किसी का परिवार तोड़ना ठीक नहीं...करिश्मा वह दर्द डिज़र्व नहीं करतीं।"