प्रियंका गांधी के अनावरण करने से पहले ही वायनाड में मंच पर गिर गई पट्टिका, वीडियो हुआ वायरल
वायनाड (केरल) में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा अनावरण किए जाने से पहले ही पट्टिका मंच पर अचानक गिर पड़ी जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पट्टिका के गिरते ही प्रियंका चौंकते हुए अपने मुंह पर हाथ रखती नज़र आ रही हैं। वहीं, मंच पर खड़े अन्य नेता भी चौंकते दिख रहे हैं।