प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया संसद में अपना पहला भाषण, संविधान को बताया 'न्याय का कवच'
वायनाड से लोकसभा उप-चुनाव जीतने के बाद सांसद बनीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सदन में अपना पहला भाषण दिया। संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए प्रियंका ने कहा, "संविधान हमारी एकता, न्याय और आज़ादी का कवच है...संविधान ही हमारी आवाज़ है...इसने सभी देशवासियों को ये अधिकार दिया कि...वे सरकार बना भी सकते हैं और बदल भी।"