प्रियंका चोपड़ा के भाई के संगीत समारोह में पति निक ने किया परफॉर्म, वीडियो हुआ वायरल

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी कर रहे हैं और उनके संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस परफॉर्म करते दिख रहे हैं। संगीत समारोह में प्रियंका और निक ने मशहूर डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिज़ाइन किया लहंगा और शेरवानी पहनी थी।