प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ की दशहरा की पूजा, बेटी मालती के साथ किया हवन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका स्थित अपने घर में दशहरा मनाया। इस दौरान परिवार ने पूजा-पाठ और हवन किया। प्रियंका और निक ने मालती के पैर धोए जिसमें मालती लाल ‘जय माता दी’ चुनरी और पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। प्रियंका, मालती और निक ने साथ में हवन भी किया।