प्रियंका चोपड़ा से मिलकर इमोशनल हो गईं मृणाल ठाकुर, उन्हें लगाया गले; वीडियो हुआ वायरल

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में एक लग्ज़री स्टोर लॉन्च इवेंट अटेंड किया था जिसमें उनकी मुलाकात ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से हुई। प्रियंका को देखते ही मृणाल भावुक हो गईं और उन्हें गले लगा लिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर दोनों ऐक्ट्रेसेस के फैन्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।