प्रियंका ने अपने अनुभवों को लेकर साफ बात की: संसद में उनके पहले भाषण पर रॉबर्ट वाड्रा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा में पहले संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है, "मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने देशभर में अपने अनुभवों के बारे में बहुत स्पष्टता से बात की।" उन्होंने कहा, "प्रियंका ने लोगों की कठिनाइयों के बारे में बात की...लोकसभा ठीक से चलनी चाहिए और सदन में चर्चा होनी चाहिए।"