अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि प्रियंका ने अपनी लाइफ में केवल एक ही शख्स से नाता तोड़ा है। उन्होंने कहा, "अगर वह किसी को नापसंद करती है...कट, कट। ऐसा तभी होता है जब रिश्ते को सुधारना असंभव हो, ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है और वह इसके लायक था।"