प्रियदर्शन अगले साल से लिखना शुरू करेंगे हेरा-फेरी 3 की स्क्रिप्ट, इसे बताया चुनौतीपूर्ण

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने बताया है कि वह फिल्म 'हेरा फेरी-3' की स्क्रिप्ट अगले साल से लिखना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं जानता था कि 'हेरा फेरी' चलेगी लेकिन यह कल्ट बन जाएगी...यह नहीं सोचा था।" प्रियदर्शन ने कहा, "इसका तीसरा पार्ट बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण होगा...इसमें लोगों की बहुत अपेक्षाएं होंगी।" फिलहाल, वह फिल्म 'भूत बंग्ला' पर काम कर रहे हैं।