रेखा गुप्ता के दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री बनने को लेकर बिहार के उप-मुख्यमंत्रियों विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार...प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगी और हमारे पूर्वांचल के भाई-बहन निर्भय होकर समृद्ध जीवन जी सकेंगे। सुशासन और विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।"