पूर्व CM क्लीन चिट दे चुके हैं फिर क्यों बुलाना: लैंड डील केस में ED के समन पर वाड्रा
शिकोहपुर (हरियाणा) लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बाद हो रही पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा, "2019 में सवालों के जवाब दे चुका हूं।" उन्होंने कहा, "इसी केस में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री (मनोहर लाल खट्टर) मुझे दो बार क्लीन चिट दे चुके हैं...फिर क्यों बुला रहे हैं।"