पूर्व PM मनमोहन सिंह ने रखी थी आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव: उनके निधन पर लालू यादव
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और उन्हें ईमानदारी, सादगी, सज्जनता, सरलता, विनम्रता, बुद्धिमत्ता व दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति बताया है। लालू ने कहा, "आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार सिंह ने आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव रखी थी। उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य था। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।"