पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन और 17 अन्य ने दिया BJP से इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री व नागांव (असम) संसदीय क्षेत्र से 4-बार सांसद रहे राजेन गोहेन ने बीजेपी से इस्तीफा दिया है। वहीं, 17 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया को लिखे पत्र में गोहेन ने कहा कि वह पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर तत्काल प्रभाव से सभी ज़िम्मेदारियों से हट रहे हैं।