पूर्व जस्टिस सीएस कर्णन का चेन्नई में निधन, पहले हाईकोर्ट जज थे जो अवमानना मामले में गए थे जेल

मद्रास और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस सीएस कर्णन का शुक्रवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने उन्हें अदालत की अवमानना का दोषी ठहराते हुए 6 महीने जेल की सज़ा सुनाई थी। वह सज़ा पाने वाले देश के पहले सेवारत हाईकोर्ट जज थे।