पूर्वोत्तर भारत में 10-11 वर्षों में 10,000 से अधिक युवाओं ने डाले हथियार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित 'राइज़िंग नॉर्थ ईस्ट' इन्वेस्टर्स समिट में कहा कि पूर्वोत्तर में पिछले 10-11 वर्षों में 10,000 से ज़्यादा युवाओं ने हथियार छोड़कर शांति का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा, "एक समय था जब पूर्वोत्तर के साथ बम, बंदूक और ब्लॉकेड का नाम जुड़ा हुआ था। इसका सबसे अधिक नुकसान युवाओं को हुआ।"

Load More