पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का CV आया सामने

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिंक्डइन पर कई लोगों ने उनका सीवी शेयर किया है जिसमें उनकी शिक्षा और 1957 में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बनने से लेकर 2004 में प्रधानमंत्री बनने तक की उपलब्धियां शामिल हैं। इसमें उनकी किताबों व पुरस्कारों आदि का ज़िक्र है। मनमोहन को देश में आर्थिक सुधारों के वास्तुकार कहा जाता था।