पूर्व पीएम व जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा
पूर्व प्रधानमंत्री व जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने रविवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देवेगौड़ा कुछ अधिकारियों से घिरे हुए हैं और उनसे बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बीते शनिवार को एचडी देवेगौड़ा प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे थे जहां उन्होंने संग्रहालय की तारीफ की थी।