पूर्व पाक मंत्री फवाद ने प्रियंका की फिलिस्तीन लिखा बैग लिए फोटो की शेयर, की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की फिलिस्तीन लिखा बैग लिए तस्वीर शेयर कर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद रख सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका तनकर खड़ी हो गईं।" वहीं, बीजेपी ने प्रियंका की आलोचना की है।