पूर्व पति संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं करिश्मा कपूर: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति (दिवंगत) व कारोबारी संजय कपूर की करीब ₹30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय ने तलाक के बाद करिश्मा को बतौर एलिमनी ₹70 करोड़ दिए थे और बच्चों की देखरेख के लिए ₹10,00,000/माह दिया करते थे। संजय का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।