पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की ज़ब्त संपत्ति तमिलनाडु सरकार को सौंपी गई

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के आय से अधिक संपत्ति मामले में ज़ब्त की गई संपत्तियां आधिकारिक रूप से राज्य सरकार को सौंप दी गई हैं। इनमें 27 किलोग्राम से अधिक के सोने के आभूषण, 1,116 किलोग्राम चांदी और 1,526 एकड़ जमीन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। ज़ब्त संपत्तियों में 1.5 किलोग्राम की सोने की तलवार भी शामिल है।