पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एच-1बी वीज़ा शुल्क बढ़ाने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना की है। इसपर बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने कहा, "हमारे पास राजनीति के लिए काफी समय है…लेकिन बात जब राष्ट्रीय हितों की हो…तो सबको भारत के लिए बोलना चाहिए।"