पूर्व सीएम जयललिता ने जिस स्टेडियम में किया था 'अपमानित', विजय ने वहीं पर ली सीएम पद की शपथ
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह का स्थान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि फैन्स का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने 2013 में इसी स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें आखिरी पंक्ति में बैठाकर 'अपमानित' किया था। विजय की कई फिल्में इस स्टेडियम से लॉन्च हुई हैं।