पुरुष पत्रकार क्यों रुके रहे?: तालिबानी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर महुआ
तालिबान शासित अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को रोके जाने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार को घेरा है। महुआ ने X पर कहा, "हिम्मत कैसे हुई? हमारी सरकार ऐसी इजाज़त दे सकती है? विदेश मंत्रालय ने इसे कैसे स्वीकार किया?...और पुरुष पत्रकार उस कमरे में क्यों रुके रहे?"