सीतापुर (यूपी) से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सांसद के खिलाफ एक महिला ने शादी करने और राजनीतिक करियर बनाने का वादा कर 4-वर्षों तक रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। बकौल रिपोर्ट्स, सांसद अपने घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे जिस दौरान पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई।