विवेकानंद के पोस्टर पर विवादित टिप्पणी को लेकर प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी ने 2 छात्राओं को निकाला
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी ने स्वामी विवेकानंद के पोस्टर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 2 छात्राओं को निष्कासित कर दिया है। CCTV फुटेज और पूछताछ के बाद यह फैसला लिया गया। दोनों को भविष्य में किसी भी डिग्री कोर्स में दाखिला नहीं मिलेगा। घटना 13 अक्टूबर की है और ABVP ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।