प्रचार के बीच हरियाणा में मंच पर कंघी से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाल संवारता दिखा कार्यकर्ता
हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर प्रचार के बीच बीते दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा महेंद्रगढ़ में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम के बीच मंच पर एक कार्यकर्ता कंघी से हुड्डा के बाल संवारते दिखा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से उम्मीदवार बनाया है।