प्रणित व हिमांशु पर '370 की बिरयानी' टिप्पणी को लेकर केस दर्ज, मेडिकल छात्रा पर भी हुई FIR
महाराष्ट्र साइबर सेल ने अश्लील टिप्पणी मामले में पूर्व 'बिग बॉस-19' प्रतियोगी और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा, उनके शो में '₹370 की बिरयानी' वाली टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा और मृत पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स पर जोक करने वाली मेडिकल छात्रा सेजल पवार व अन्य संबंधित लोगों पर केस दर्ज हुआ है।