कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी पुस्तक में कहा है कि 2012 में यूपीए सरकार में प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए था और मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था। किताब में कहा गया है कि ऐसा होता तो सरकार 'पैरालिसिस ऑफ गवर्नेंस' की स्थिति में न पहुंचती। उन्होंने कहा, "हमें एक सक्रिय प्रधानमंत्री की ज़रूरत थी।"