रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक बब्बर की पत्नी प्रिया बनर्जी का मंगलसूत्र अभिनेता की दिवंगत मां स्मिता पाटिल के झुमकों से बनाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, स्मिता को ये झुमके उस समय दिए गए थे, जब उन्होंने प्रतीक को जन्म दिया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को मुंबई में स्मिता के घर पर दोनों ने शादी की थी।