प्रतीक बब्बर ने बताया, क्यों उन्होंने दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर रचाई अपनी शादी

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने शुक्रवार को प्रिया बनर्जी से अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी की। उन्होंने कहा, "यहां शादी करना, मां को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका था।" उनकी सौतेली बहन जूही बब्बर ने परिवार को न बुलाए जाने पर कहा, "चाहे कुछ भी हो जाए प्रतीक मेरे भाई रहेंगे...हम एक बाप की औलाद हैं।"