प्रतीक बब्बर ने शादी में पिता समेत परिवार से किसी को नहीं बुलाया, सौतेले भाई ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे व ऐक्टर प्रतीक बब्बर शुक्रवार को पूजा बनर्जी से शादी करेंगे लेकिन उन्होंने परिवार से किसी सदस्य को नहीं बुलाया है। प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी ने उसे भड़काया है।" उन्होंने कहा, "मां को न सही कम-से-कम डैड को तो बुलाया होता।"