बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान ने बिग बॉस-19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक पर नाराज़गी ज़ाहिर की है। अमाल ने सह-कंटेस्टेंट प्रतीक मोरे के पिता के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था जिसपर गौहर ने कहा, "किसी के पिता को पीठ पीछे गाली देना भी...गाली ही होती है। उम्मीद है 'वीकेंड के वॉर' पर अमाल को टोका जाए।"