उत्तराखंड में बीते दिनों हुए निकाय चुनावों में एक प्रत्याशी को केवल एक वोट मिला। ऊधम सिंह नगर के वार्ड 7 गोलगेट से सभासद का चुनाव लड़ रहे वरुण कुमार नामक निर्दलीय प्रत्याशी ने खुद के लिए वोट किया जबकि उनके परिवारवालों-रिश्तेदारों व परिचितों तक ने उन्हें वोट नहीं दिया। यहां से देवेंद्र यादव नामक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।