प्रदर्शन हिंसक होने पर कार्रवाई करना पुलिस का कर्तव्य है: CJP प्रोटेस्ट को लेकर किरण बेदी
दिल्ली में जारी CJP विरोध-प्रदर्शन के बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा है कि शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में होने वाला प्रदर्शन लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा, “जब प्रदर्शन टकराव या हिंसा में बदल जाता है...या दूसरे हितों के लिए किया जाता है...तो व्यवस्था बहाल करने के लिए कानून के मुताबिक कार्रवाई करना पुलिस का कर्तव्य है।”