प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'या अली' और 'दिल तू ही बता' जैसे हिट गाने के मशहूर सिंगर ज़ुबीन गर्ग (52) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "गायक के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्हें संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा।" प्रधानमंत्री ने कहा, "उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ॐ शांति।"