प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में 38वें नैशनल गेम्स के शुभारंभ के दौरान पीएम शब्द का नया मतलब बताया। उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी ने मुझे यह बताया है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम मतलब प्राइम मिनिस्टर नहीं...परम मित्र मानते हैं।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "जब कोई देश खेल में आगे बढ़ता है तो उसकी साख बढ़ती है।"