प्रधानमंत्री मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर की मुलाकात, दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने X पर आडवाणी संग अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अप्रतिम है...और हम सभी को बहुत प्रेरित करती है।" आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए।