प्रयागराज में तालाब में गिरा सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट, रेस्क्यू अभियान जारी
प्रयागराज शहर (यूपी) के बीचों-बीच केपी कॉलेज के पीछे तालाब में बुधवार को सेना का एक छोटा ट्रेनी एयरक्राफ्ट गिर गया। रिपोर्ट्स हैं कि विमान में सवार दो क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं, तेज़ आवाज़ सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।