प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया था: रेखा गुप्ता

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि बुधवार को विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का एलान हुआ तो वह हैरान रह गई थीं। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में जब प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा तब जाकर उन्हें पता चला कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।