प्रवेश वर्मा ने शेयर मार्केट में लगाया है खूब पैसा, जानिए किन कंपनियों में है उनका निवेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने शेयर मार्केट में कुल ₹52.75 करोड़ का निवेश किया है। प्रवेश ने रिलायंस पावर लिमिटेड (₹42.26 करोड़), अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (₹5.49 करोड़), नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड (₹2.08 करोड़), ईज़ी ट्रिप प्लैनर्स लिमिटेड (₹48.14 लाख) आदि में निवेश किया है।