प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' ने बिहार चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' ने 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने भागलपुर दंगे में मुस्लिम पक्ष का केस लड़ने वाले वकील अभय कांत झा को टिकट दिया है। जन सुराज ने सीतामढ़ी से ज़ियाउद्दीन खान और कटिहार से डॉ गाज़ी शारीक समेत 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

Load More