प्रशांत किशोर ने बताया क्यों वह तेजस्वी के सामने राघोपुर से नहीं लड़ रहे चुनाव

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बताया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में क्यों नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं चुनाव लड़ा तो...मुझे वहां 2-3 दिन देने पड़ेंगे।" प्रशांत ने कहा, "इसके बदले मैं अन्य 30-40 सीटों पर...उम्मीदवारों की मदद कर सकता हूं।" प्रशांत की आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर से लड़ने की अटकलें थीं।