बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संपन्न लोगों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ने की अपील की है। इस पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जनता बिजली छोड़ रही है तो बीजेपी और एनडीए को उसके वोट लौटा देने चाहिए। सरकार 1 दिसंबर से उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर योजना छोड़ने का विकल्प देगी।