'आप' के निष्कासित संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण ने दिल्ली चुनाव में पार्टी की हार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने X पर लिखा, "अरविंद ने इसे...एक सुप्रीमो के वर्चस्व वाली, अपारदर्शी और भ्रष्ट पार्टी बनाया।" भूषण ने कहा, "उन्होंने ₹45 करोड़ का शीशमहल बनवाया...लग्ज़री कारों में घूमने लगे...विशेषज्ञ समितियों की 33 नीति रिपोर्ट्स को...रद्दी में डाल दिया।"