प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता टीपी माधवन का 88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
केरल में प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता टीपी माधवन का बुधवार को 88 वर्ष की उम्र में एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ वर्षों से माधवन उम्र से संबंधित कई बीमारियों से ग्रसित थे। माधवन ने 600 से ज़्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया था और वह मलयालम फिल्म अभिनेता संघ (एमएमएमए) के प्रथम महासचिव थे। ।