प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अगले दिन रविवार को प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। प्रह्लाद जोशी ने X पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी। मैं इसे विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ स्वीकार करता हूं।"