पोलैंड में रहस्यमयी वस्तु से बना 33 फीट चौड़ा गड्ढा, PM टस्क बोले- रूसी मिसाइल हो सकती है
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि पूर्वी पोलैंड के एक खेत में गिरी रहस्यमयी वस्तु संभवतः रूसी मिसाइल हो सकती है, जिससे 33 फुट चौड़ा गड्ढा बना। हालांकि उन्होंने कहा कि अधिकारी पहले 100% पुष्टि करना चाहते हैं कि मिसाइल किसने दागी। घटनास्थल रवाना होने से पहले टस्क ने यूरोपीय नेताओं से भी चर्चा की।