पॉल टेज़वेल बने कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति

पॉल टेज़वेल सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। पॉल को 'विकेड' में अपने काम के लिए यह पुरस्कार मिला है और 'विकेड' के लिए पॉल ने लोकप्रिय ब्रॉडवे म्यूज़िकल के बड़े-स्क्रीन वर्जन के लिए 1000 से अधिक कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए। उन्होंने कहा, "मैं ऑस्कर डिज़ाइन पुरस्कार पाने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति हूं।"